देह व्यापार में धकेली गई नाबालिग, चौंकाने वाला खुलासा
बिलासपुर। थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला, उसके साथी विकास उर्फ विक्की भोजवानी सहित दो नाबालिग बालिकाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
मामला 08 अगस्त का है, जब एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 9वीं तक पढ़ी बेटी घरेलू विवाद से नाराज होकर घर से गायब हो गई है। अपहरण की आशंका में पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद में जब पीड़िता को बरामद किया गया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।
पीड़िता की आपबीती
लड़की ने पुलिस को बताया कि घर छोड़ने के बाद वह अपनी सहेली के पास गई थी। वहीं से सहेली और उसके परिजनों ने उसे रायगढ़ ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसे जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ भेजा जाता था। विरोध करने पर उसे धमकाया और मारपीट की जाती थी।
आरोपियों के नाम
कालिका तिवारी (32 वर्ष), निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह, विकास उर्फ विक्की भोजवानी (40 वर्ष), निवासी मसानगंज, दो नाबालिग लड़कियां।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विक्की के खिलाफ पूर्व में भी पिटा एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सरगनाओं की तलाश भी जारी है।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान