मणिपुर में ट्रकों से 25 हजार तक वसूल रहे उपद्रवी
इम्फाल । मणिपुर में उग्रवादियों की अवैध वसूली के चलते पूरे प्रदेश में दो दिन से पेट्रोल पंप बंद हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों का लंबा हिस्सा दूर पहाडिय़ों से होकर गुजरता है। यहां उग्रवादी ट्रकों को रोककर उनसे 10 से 25 हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। पिछली बार जब अवैध वसूली को लेकर पंप बंद किए थे, तब सरकार ने हमें सुरक्षा और वसूली बंद कराने का भरोसा दिया था, लेकिन न सुरक्षा मिली और न वसूली रुकी, बल्कि हर फेरे के 10 हजार रु. ज्यादा देने पड़ रहे हैं। ट्रांसपोर्टर्स एंड ड्राइवर्स काउंसिल (टीडीसी) के अुनसार हथियारबंद कुकी उग्रवादी कांगपोकपी और सपरमीना इलाके में हाइवे पर हर वाहन से जबरन वसूली करते हैं। इसके अलावा राज्य में जरूरी वस्तुओं की कीमत 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। दूसरे राज्यों की तुलना में फल और मछली की कीमत 50 प्रतिशत अधिक है। कुल परिवहन लागत पहले 55-65 हजार रुपए प्रति ट्रिप थी। अवैध वसूली से यह लागत बढक़र 80-90 हजार रुपए के बीच हो गई है।
वैशाख संकष्टी चतुर्थी कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, चंद्रमा को अर्घ्य देना जरूरी, जानें तारीख, मुहूर्त
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
अफवाहों को किया खारिज, सरकार ने स्पष्ट किया: देश में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं