पटना में बदमाशों ने अस्पताल संचालक को मारी गोली
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित मछली गली में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे बाइक सवार अपराधियों ने अस्पताल संचालक 45 वर्षीय अविनाश आनंद उर्फ गुड्डू सिंह को सिर में गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
उन्हें गंभीर स्थिति में राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस, सिटी एपी मध्य और डीएसपी मौके पर पहुंच गए। एसएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
मामले में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपित खटाल संचालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि साईं मंदिर के पास सरकारी जमीन में खटाल था।
अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने खटाल को हटा दिया। इसी रंजिश में अपराधियों ने अस्पताल संचालक को गोली मार दी। घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अविनाश आनंद परिवार के साथ मछली गली में ही रहते हैं।
पास में ही उनका न्यू आनंद नाम से हास्पिटल है। वे होटल और लाज भी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह में बाइक से साईं मंदिर के पास गिट्टी उतरवाने के लिए गए थे। सामने किराना दुकान के पास वे बाइक पर बैठकर किसी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इसी बीच, पीछे से बाइक सवार तीन अपराधी आए और चलती बाइक से उनके सिर के पीछे गोली मारते हुए भाग निकले। गोली लगते ही वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उनके सिर से खून निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मास्क और गमछे से चेहरे ढके थे अपराधी
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अपराधी नेहरू पथ (बेली रोड) से मछली गली की तरफ आए। तीनों मास्क और गमछे से चेहरा ढक रखे थे। बाइक पर पीछे सवार अपराधी ने पीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसी ने फायरिंग की।
खटाल संचालकों को था संदेह
साईं मंदिर से सटे सड़क किनारे लगभग तीन कट्ठा सरकारी जमीन पर दबंगों का खटाल था। खटाल संचालकों को संदेह था कि जिला प्रशासन की कार्रवाई अस्पताल संचालक अविनाश की शिकायत पर की गई थी।
इसी खुन्नस में उनको गोली मार दी। शहर में कई अन्य खटाल अवैध ढंग से खुले हैं, जिनसे आम जन को असुविधा होती है, परंतु लोग उनके भय से शिकायत नहीं करते। वहीं जिला प्रशासन भी समय रहते उन खटालों को नहीं हटाता।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस