गरज-चमक के बाद अब विदा होगा मानसून, झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां ठंड के दस्तक का भी एहसास हो रहा है. रांची मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री सेंटीग्रेड पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.7 डिग्री सेंटीग्रेड है. मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून की विदाई का अलर्ट जारी किया है.
जानिए मौसम का हाल
• रांची मौसम केंद्र ने बताया कि धनबाद और उसके आसपास के इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई. गोविंदपुर डीवीसी में 108 मिमी, चंदनकियारी डीवीसी (बोकारो) में 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड.
• चंद्रपुरा डीवीसी और फतेहपुर में 41-41 मिमी और शिकारीपाड़ा में 40.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. मंगलवार की सुबह सबसे कम दृश्यता 500 मीटर जमशेदपुर में रही.
• रांची मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर समूचे राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात की संभावना जताई है.
• रांची मौसम केंद्र ने कहा है कि हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. बुधवार को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसके अलावा गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.
• मानसून की विदाई के बाद झारखंड में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखा जाएगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, जबकि दिन में मौसम खुशनुमा बना रहेगा. अनुमान है कि दिवाली तक राज्य में गुलाबी ठंड का प्रभाव साफ तौर पर दिखने लगेगा.
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस