अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा...पत्नी की मौत, पति घायल
छपरा: बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जानकारी के मुताबिक, घटना छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक के समीप की है। मृत महिला की पहचान गड़खा थाना अंतर्गत साहोसराय गांव निवासी राजू सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक राजू सिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी (34) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के समीप रोड जाम कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मुन्नी देवी आंगनबाड़ी में काम करती थी। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान