पड़ोसियों ने खोला Sonam का राज, बताया कैसा था पति के साथ व्यवहार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। इस घटना ने एक बार फिर से सात फेरों और सात वचनों की आड़ में रिश्ते में फरेब को बेनकाब कर दिया है।
मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुए इस जोड़े की कहानी तब और त्रासद हो गई, जब राजा रघुवंशी का शव मेघालय में बरामद हुआ। इस मामले में सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन उनके पड़ोसी और जानने वाले इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि वह ऐसी हरकत कर सकती हैं।
पड़ोसियों ने सोनम के अच्छे स्वभाव की तारीफ की और कहा कि उन्हें इस बात का गहरा सदमा है।
'मिलनसार थी सोनम रघुवंशी'
सोनम के पड़ोसी सपना सोलंकी ने बताया कि सोनम की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी और वह उस वक्त बहुत खुश नजर आ रही थी। सपना ने कहा, "सोनम का व्यवहार बहुत अच्छा था। शादी में कोई डर या शक की बात नहीं थी। हमें नहीं लगता कि वह ऐसा कुछ कर सकती है।"
वहीं, एक अन्य पड़ोसी ने कहा, "सोनम दीदी का स्वभाव बहुत अच्छा था। सबके साथ दोस्ती रखती थीं। लोग उन्हें प्यार से 'बिट्टी' बुलाते थे। उनके स्वभाव को देखकर लगता था कि वह सिर्फ अच्छे काम ही कर सकती हैं।"
'हमें नहीं था शक'
इलाके के एक अन्य निवासी ने सोनम के इस मामले में शामिल होने की खबर पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "सोनम का स्वभाव बहुत अच्छा था। आज यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ, क्योंकि हमने कभी उनके बारे में ऐसा नहीं सोचा था।"
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल