फिल्म 'फाइटर' का नया गाना 'हीर आसमानी' हुआ रिलीज
सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' ने एक रोमांचक टीजर जारी कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म के गाने भी एक-एक कर रिलीज किए जा रहे हैं. साल की शुरुआत में ही 'शेर खुल गए' और 'इश्क जैसा कुछ' गाने पार्टी एंथम बन चुके हैं. अब फिल्म का नया गाना 'हीर आसमानी' भी रिलीज हो गया है, जो भारतीय वायु सेना की भावना को उजागर करता है.
इस गाने के बारे में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का कहना है, "हीर आसमानी एक ऐसा ट्रैक है, जो एक साथ आने वाले एयर ड्रैगन्स के विशेष दस्ते को समर्पित है. यह गाना ब्रीफिंग और ट्रेनिंग सेशन के साथ-साथ उनके डाउनटाइम के दौरान क्रू बॉन्डिंग को प्रदर्शित करता है. हीर आसमानी की थीम एयर फोर्स है, जिसमें पायलट आसमान के प्रति अपने बिना शर्त प्यार, अपने जुनून को व्यक्त कर रहे हैं.''
जज्बा और जोश से भरपूर है गाना
गाने के वीडियो में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आसमान में उड़ान भरते हैं. वहीं, बाकी किरदार बाद में क्रू के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. यह गाना हमें 'फाइटर' की दुनिया की एक झलक दिखाता है. गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ऐसा जज्बा दिखा रहे हैं कि देखने वालों की रगों में भी जोश भर जाता है.
गाने में दिख रही देशभक्ति
'हीर आसमानी' गाना रिलीज हो चुका है और अच्छे वाइब्स से भरपूर है. देशभक्ति का उत्साह दिखाते हुए यह गाना उन फाइटर पायलटों के लिए एक प्रासंगिक गीत है, जो हमारे आसमान और राष्ट्र की रक्षा करते हैं. इस गाने में ऋतिक और दीपिका के साथ-साथ फिल्म की पूरी कास्ट देखी जा सकती है.
बी प्राक ने दी है इस गाने को अपनी आवाज
इस गाने को विशाल-शेखर ने कंपोज किया है. बी प्राक ने इसे गाया है और कुमार ने लिखा है. 'फाइटर' ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म है. पहली ही फिल्म में ऋतिक और दीपिका की कैमिस्ट्री आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल