न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा मंडराया
गॉल । श्रीलंका के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भी मेहमान टीम न्यूजीलैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। इसका कारण है कि श्रीलंका ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 500 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने पांच विकेट 199 रनों पर ही खो दिये। इससे अब फॉलोआन खेलने उतरे न्यूजीलैंड को पारी की हार टालने के लिए अब भी 315 रनों की जरुरत है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर टॉम ब्लंडेल ने 47 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 32 रन बनाये थे। दोनों ने ही छठे विकेट के लिए 78 रन बनाये हैं।. न्यूजीलैंड ने सुबह पहली पारी में दो विकेट पर 22 रन बनाये थे और सुबह के पहले सत्र में ही बचे हुए आठों विकेट खो दिये। इससे उसकी टीम 88 रन ही बना पायी। श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रबाथ जयसूर्या ने 42 रन देकर छह विकेट लिए जबकि पेइरिस ने 33 रन पर तीन विकेट लिए। कीवी टीम पहली पारी के आधार पर 514 रन से पीछे थी। इस प्रकार उसे फॉलोआन खेलना पड़ा।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही और सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम खाता भी नहीं खोल पाये। वहीं उनके जोड़ीदार डेवोन कॉनवे 61 और कप्तान केन विलियमसन भी 46 रन ही बना पाये। धनंजय डिसिल्वा ने कॉनवे को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। पेइरिस ने इसके बाद विलियमसन और रचिन रविंद्र को आउट करके न्यूजीलैंड की उम्मीदें तोड़ी दी। इस प्रकार टीम ने अपनी पांच बड़े विकेट 121 रनों के अंदर ही खो दिये। . ब्लंडेल और फिलिप्स ने हालांकि इसके बाद टीम को संभालने का प्रयास किया।
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि