एनएचएआई ने हाईवे और एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स बढ़ाया
लखनऊ । 2 जून की रात 12 बजे से देश भर के सभी हाईवे और एक्सप्रेसवे का टोल टैक्स एनएचएआई ने कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। नई रेट सूची टोलप्लाजा पर चिपका दी गई है। एनएसएआई ने यूपी में कानपुर-प्रयागराज हाइवे का टोल सबसे ज्यादा बढ़ाया है। कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में अब 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले एनएचएआई ने गत 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी थीं पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेश स्थगित कर दिया था। 1 जून को मतदान खत्म होने के बाद इस आदेश का प्रभावी कर दिया गया है। मेरठ-बागपत नैशनल हाइवे पर सबसे कम टोल 45 रुपये और सबसे अधिक टोल 295 रुपये वसूला जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर नैशनल हाइवे पर जिवाना टोल पर सबसे कम 90 रुपये और सबसे अधिक 890 रुपये टोल वसूला जाएगा। झांसी-कानपुर हाइवे के रास्ते झांसी आने वाले वाले वाहनों को सेमरी टोल प्लाजा पर 5 से 1500 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं गाजियाबाद के लोगों पर अधिक टोल टैक्स की मार पड़ सकती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और हापुड़ में छिजारसी की ओर से सफर करने वाले लोगों को 3 जून से 5 प्रतिशत तक अधिक टोल देना पड़ सकता है। अभी तक सराय काले खां से लेकर मेरठ तक कार से जाने वाले लोगों को 160 रुपये टोल देना पड़ता था। अब यह बढ़कर 165 रुपये हो गया है। दिल्ली से मेरठ जाते समय भोजपुर उतरने पर अब 140 रुपये और रसूलपुर सिकरोड़ पर उतरने पर 110 रुपये टोल देना होगा। ऐसे ही हल्के बस-ट्रक के हिसाब से टोल के रेट भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं एनएच-9 से हापुड़ की तरफ जाने वाले लोगों से छिजारसी टोल पर 165 के बजाय 170 रुपये टोल देना होगा। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अलावा अन्य टोल पर भी 3 जून से 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है।
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?