दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में किसी दल को नहीं मिला बहुमत
दक्षिण अफ्रीका की अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी ने कहा है कि वह गठबंधन के लिए किसी भी ऐसी मांग पर विचार नहीं करेगी, जो राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के पद छोड़ने से जुड़ी हो। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में बुधवार को हुए मतदान के आए परिणाम में एएनसी को पहली बार बहुमत नहीं मिला है। उसे 40 प्रतिशत मत मिले हैं।राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के नेतृत्व वाली एएनसी ने 1994 में नेल्सन मंडेला के निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपना बहुमत खोया है। एएनसी को अब सत्ता बनाए रखने के लिए प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ गठबंधन करना होगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं।
चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के पास राष्ट्रपति चुनने के लिए नई संसद बैठने से पहले एक समझौते पर काम करने के लिए दो सप्ताह का समय होगा। हालांकि, कुछ पार्टियां एएनसी के साथ किसी भी गठबंधन वार्ता में शामिल होने के लिए रामफोसा को पद से हटाने की बात कह रहे हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की नई एमके पार्टी भी शामिल है, जो चुनाव में 14 प्रतिशत मत हासिल कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने कहा राष्ट्रपति रामफोसा एएनसी के अध्यक्ष हैं। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के प्रयास में हर दल से बातचीत को तैयार है, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल हमारे लिए शर्तें तय नहीं करेगा। अगर आप हमारे पास यह मांग लेकर आते हैं कि रामफोसा राष्ट्रपति पद से हट जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है।
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात
यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कुमार विश्वास का तंज, AI समिट में गरमाई सियासत