रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू
झारखंड में तीसरे चरण (देश के छठे) की चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। इसी के साथ इन सीटों पर भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन रांची तथा जमशेदपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गिरिडीह तथा धनबाद में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ।
तीन मई है नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
इधर, दूसरे चरण (देश के पांचवें) चरण की तीन संसदीय क्षेत्रों चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को चतरा में दो तथा कोडरमा में एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।
अभी तक चतरा में चार तथा कोडरमा में दो नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। हजारीबाग में अभी कोई नामांकन नहीं हुआ है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।
तीसरे चरण पर इस दिन होगा नामांकन
तीसरे चरण की सीटों की बात करें तो इस चरण की चार सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की है। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां 25 मई को मतदान होगा।
इन चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 81,90,478 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 41,94,498 पुरुष तथा 39,95,691 महिला मतदाता हैं। 289 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण की चारों सीटों पर मतदान के लिए कुल 8,963 मतदान केंद्र बनाए हैं।
इनमें 175 मतदान केंद्र में सिर्फ महिला मतदान कर्मी होंगी। वहीं, 14 मतदान केंद्रों पर सिर्फ दिव्यांग तथा 32 में युवा मतदान कर्मी तैनात होंगे। सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। धनबाद में ग्रामीण से अधिक शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान