उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच में गरमागर्मी जारी है। उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया, और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है। मिसाइल लॉन्च के बारे में उत्तर कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी है।
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसको लेकर कहा है कि मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जांगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था। इसमें कहा गया है कि पहली मिसाइल ने 600 किलोमीटर (370 मील) और दूसरी मिसाइल ने 120 किलोमीटर (75 मील) तक उड़ान भरी, लेकिन यह नहीं बताया कि वे कहां गिरीं।
कब और कैसे हुआ मिसाइल परीक्षण?
उत्तर कोरिया आम तौर पर अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर मिसाइलों का परीक्षण करता है, लेकिन दूसरी मिसाइल की उड़ान जल क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बहुत कम थी। पहली मिसाइल उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर सुबह करीब 5:05 बजे दागी गई। दूसरी मिसाइल 5:15 पर लॉन्च की गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि पहली मिसाइल उत्तर के पूर्वी शहर चोंगजिन के पानी में गिरी।
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दिया था जवाब
बता दें कि इससे पहले रविवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि देश इसके खिलाफ आक्रामक और भारी जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे।
कहां गिरी थी पहली मिसाइल?
वहीं दक्षिण कोरियाई सैन्य सूत्र ने बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि दूसरी मिसाइल उत्तर के अंतर्देशीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उत्तर की जमीन पर संभावित नुकसान की तुरंत सूचना नहीं दी गई। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने हाल ही में ये भी कहा था कि दक्षिण कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सैन्य गठबंधन के साथ उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे को विफल करने के लिए दृढ़ तत्परता रखता है।
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज: