अब इस राज्य में भी रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म....
नई दिल्ली। रिलीज से पहले अजय देवगन की मैदान कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आई। अजय की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा, जिसको लेकर हाल ही में मैसूर के सेशन कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई और अदालत ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी।
लेकिन अब ये मामला कर्नाटक के हाई कोर्ट में पहुंचा है और जहां मैदान को अदालत की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है, जिसके चलते ये फिल्म अब कर्नाटक राज्य में भी रिलीज होगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि मैदान की कहानी को चुराया गया है। अजय देवगन की इस फिल्म के खिलाफ एक स्क्रिप्ट राइटर अनिल कुमार ने आवाज उठाई और मेकर्स पर प्लेगरजिम का आरोप लगाया। इसको लेकर मैसूर के सेशन कोर्ट में याचिका दायक की गई, जिसके बाद मैदान की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश आया।
इस मामले पर अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया। मामले पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटा दिया है। जिसके चलते अब मैदान के मेकर्स की राहत की सांस मिली है। कोर्ट के फैसले के बाद मैदान कर्नाटक में रिलीज होगी और इससे फिल्म के कारोबार में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
बता दें कि मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम के गोल्डन एरा की कहानी को दिखाया गया है। इस मूवी में अजय देवगन ने भारत के फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका को अदा किया है।
अजय देवगन को फिल्म को मिले अच्छे रिव्यू
मैदान फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से फिलहाल पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं। हर कोई अजय देवगन की इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। माना जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला