अब एयर न्यूजीलैंड के विमान में खतरनाक टर्बुलेंस
एयर न्यूजीलैंड की एक उड़ान को खतरनाक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस टर्बुलेंस के कारण चालक दल के सदस्यों समेत कई यात्रियों का सिर विमान की छत से टकरा गया। यह घटना 16 जून की है, जब एयरबस ए320 वेलिंगटन से क्वींसटाउन के लिए उड़ान भर रहा था। इस हादसे के बाद यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया। सूजे नाम की एक यात्री ने कहा, "उड़ान 15 मिनट तक हवा में थी, जब ड्रिंग कार्ट नीचे की तरफ गिरने लगा। जब कार्ट रुका तो विमान में एक तेज झटका लगा। इस दौरान चालक दल का एक सदस्य हवा में उड़ा और उसका सिर छत से टकरा गया। टर्बुलेंस के कारण एक यात्री पर गर्म कॉफी गिर गई। महिला यात्री ने कहा, "इसमें आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। आप बंधे हुए हैं। टर्बुलेंस आगे भी होगा। आपको गर्म कॉफी से जलने के बाद खुद निपटना होगा। मैं एक ठंडे बोतल को पकड़ने में कामयाब रही और उसे अपने ऊपर डालने लगी। मैंने जमीन पर गिरी चालक दल के सदस्य से बात करने की कोशिश की। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं और भी बोतल का इस्तेमाल कर सकती हूं, क्योंकि मैं इस समय यही कर सकती थी। उन्होंने मुझे इसकी इजाजत दे दी।" महिला के पास एक पैरामेडिक बैठा था, जिसने उसकी मदद की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दोनों को विमान से उतार लिया गया है और इलाज के लिए पास के लेक डिस्ट्रिंक्ट अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद यात्री ने कहा कि वह चाहती है कि एयर न्यूजीलैंड छोटी उड़ानों में गर्म पेय परोसने पर पुनर्विचार करे और अपने कॉफी पॉट पर ढक्कन में सुधार करे। एयर न्यूजीलैंड के मुख्य परिचालन अखंडता और सुरक्षा अधिकारी कैप्टन डेविड मॉर्गन ने कहाकंपनी अपनी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है। कैप्टन डेविड मॉर्गन ने आगे कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा ही हमारी पहली प्रथमिकता है। हमारे दल को इन परिस्थियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया है। हम अपने ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विनियमन और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम अभ्यास दोनों के अनुरूप अपनी परिचालन प्रक्रियाओं की हमेशा समीक्षा करते रहते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित