अब हर ओयो होटल की गंभीरता से कराई जाएगी जांच......
राजधानी में कई इलाकों में खुलेआम जिस्मफरोशी का रैकेट चल रहा है। रांची पुलिस ने सोमवार को सदर, बरियातू और कई इलाकों में छापामारी कर 20 लड़की और छह युवकों को हिरासत में लिया है। एसएसपी चंदन सिन्हा को सूचना मिली थी कि शहर के कई इलाकों में जिस्मफरोशी का रैकेट चल रहा है। एसएसपी ने तीन स्पेशल टीम का गठन किया है।
बंगाल और बांग्लादेश की हैं लड़कियां
पूरे शहर में एक साथ टीम के द्वारा छापामारी गई। पुलिस ने सदर और बरियातू इलाके में छापामारी कर कार्रवाई किया। पुलिस का कहना है कि जिन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है वह बंगाल और बांग्लादेश की है।
पुलिस का कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जायगा। जिस होटल और लाॅज से लड़कियों को बरामद किया गया है उसके संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ओयो में चल रहा इस तरह का खेल
पुलिस का कहना है कि शहर के कई इलाकों में ओयो होटल चल रहा है। ओयो होटल में ही इस तरह का खेल चल रहा है। जिला के सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में जितने भी ओयो होटल है उन पर विशेष नजर रखें और कार्रवाई करें।
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही है कि ओयो होटोल में स्कूली छात्र और छात्राएं पहुंच रही हैं। यह गंभीर मामला है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हर ओयो होटल की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
हिरासत में लिए गए युवक और लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कई माह से यह काम कर रहे हैं। रांची पुलिस मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस को कुछ अन्य लोगों का भी नाम मिला है जो इसमें शामिल हैं। पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में