अब 30 जून को रिटायर होने वाले रेलकर्मियों को भी मिलेगा इंक्रीमेंट
जमशेदपुर। वैसे रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (पे कमीशन) संदीप पाल द्वारा जारी आदेश के तहत अब ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक जुलाई को मिलने वाले इंक्रीमेंट का भी लाभ मिलेगा।
अब तक नहीं मिल पाता था रिटायर होने वाले कर्मचारियों को लाभ
रेलवे नियुक्ति की तारीख के आधार पर अपने कर्मचारियों को एक जनवरी व एक जुलाई को तीन प्रतिशत वार्षिक इंक्रीमेंट का लाभ देती है। अब तक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को मिलने वाले वार्षिक इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिल पाता था, जबकि उन्होंने पूरे वर्ष इसके लिए काम किया है। ऐसे में बोर्ड ने कोर्ट द्वारा जारी आदेश के आधार पर सभी जोन के महाप्रबंधक को आदेश जारी करते हुए 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश दिया है। इंक्रीमेंट मिलने से कर्मचारियों को बेसिक सहित पेंशन, ग्रेच्युटी, हाउस रेंट एलाउंस, महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्ते भी बढ़े बेसिक के आधार पर मिलेंगे।
सेवानिवृत्त कर्मचारी भी कर सकते हैं दावा
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत वैसे कर्मचारी जो आदेश जारी होने के तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें भी उक्त सुविधा का लाभ मिलेगा। आदेश के तहत इंक्रीमेंट मिलने के बाद ऐसे कर्मचारियों के पेंशन व ग्रेच्युटी की गणना बढ़े हुए बेसिक के आधार पर की जाएगी और उन्हें बीते तीन वर्ष का एरियर भी मिलेगा।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस