शिबू व हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ जोड़ दिया आपत्तिजनक गाना....
धनबाद। इंटरनेट मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की तस्वीर के बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना लोड करने को लेकर धनबाद थाने में प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा राजस्व उपनिरीक्षक धनबाद के देवेंद्र सिंह की लिखित शिकायत पर की गई है।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ गाना
देवेंद्र ने आवेदन में बताया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड चौपाल आइडी से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत व शिबू सोरेन की तस्वीर लगाकर उसमें आपत्तिजनक गाना लोड किया गया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके संचालक पर कार्रवाई की जाए।
हेमंत सोरेन की आपत्तिजनक फोटो भी हुई थी पोस्ट
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व भी इसी फेसबुक आइडी से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई थी।
इसको लेकर झामुमो नेताओं ने धनबाद जिले के धनबाद, झरिया, सिंदरी आदि थानों में लिखित शिकायत देकर आइडी के संचालक पर कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से धनबाद थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी की गई थी। अभी इस मामले में जांच शुरू ही हुई थी कि अब उसी आइडी संचालक पर दूसरी प्राथमिकी भी हो गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला