ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन: राजस्थान के 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । जानकारी के मुताबिक शंकर पाटले निवासी थाना-कोनी जिला बिलासपुर को 8अप्रेल से 24 अप्रेल तक अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर व डरा धमका कर झूठे केश में फंसाने की धमकी देकर सायबर ठग के द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 10,94,500/- रुपये की ठगी कर धोखाधड़ी किया गया । लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर पोर्टल संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन व टेक इंट के माध्यम से प्राप्त किया गया। आरोपी राजस्थान के थाना कामां अंतर्गत ग्राम हजारीबास व दोलाबास के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम निरीक्षक राजेश मिश्रा के साथ राजस्थान रवाना की गई टीम द्वारा 01 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपियों का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपीगण (01) तारिफ (02) मो. शमीम (03) अमजद खान निवासी दोलाबास, थाना कामां जिला डीग (राजस्थान) तीनों का ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया तो कोनी निवासी रिटायर्ड तहसीलदार अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करने का जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों से ठगी में उपयोग आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जप्त किये गये। गिरफ्तार आरोपियां से घटना में प्रयुक्त 04 नग एण्ड्रायड फोन मय सिम कार्ड जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया ।
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा