ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल दागीं, 100 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर, 7 मई । भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और पीओके में की गई कार्रवाई को लेकर जम्मू में स्वागत किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगो में काफी ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था, वह कर दिखाया। अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है। उत्साहित लोग बोले, “हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फैलाएंगे।”
हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल को बधाई देते हैं। पूरे देश की मांग थी कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया जाए। मंगलवार की रात लोग सोए रहे और भारत पाकिस्तान में तबाही मचाता रहा। सुबह पता चला कि आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इस दौरान सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान के अंदर हाहाकार मचा हुआ है। पाकिस्तान को धराशायी करने का काम भारतीय सेना ने किया। वहीं, पुंछ के अंदर हमारी थल सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अभी मात्र 100 किलोमीटर तक घुसे हैं, 300 किलोमीटर तक जाना बाकी है। हम इस्लामाबाद और लाहौर तक तिरंगा फहराएंगे। अब विश्व के नक्शे में पाकिस्तान नहीं होगा। पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों का जवाब भारतीय सेना ने दे दिया है।
गौरतलब है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने कायराना हमला कर 26 लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी थी।
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन