पाक सुप्रीम कोर्ट ने सेना से मांगा कारोबार नहीं करने का आश्वासन
इस्लामाबाद । पाक सुप्रीम कोर्ट ने सेना से कारोबार नहीं करने का आश्वासन मांगा है। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा ने अटॉर्नी जनरल से आश्वासन मांगा है कि पाकिस्तानी सेना केवल रक्षा संबंधी मामलों पर काम करेगी और कोई व्यवसाय नहीं करेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। जिसमें सैन्य भूमि पर की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने यह आश्वासन मांगा। सुनवाई के दौरान सीजेपी ईसा ने कहा कि सेना एक तरह से व्यवसाय कर रही है और सैन्य भूमि पर विवाह हॉल स्थापित कर रही है। इसके बाद उन्होंने अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान से आश्वासन मांगा कि सेना संरक्षक बनी रहेगी और कोई व्यवसाय नहीं करेगी।
इस मामले में मुख्य न्यायाधीश ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि क्या आपको यह आश्वासन मिल सकता है? और कहा कि सभी को अपने आदेश के अनुसार काम करना चाहिए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीजेपी ने कहा है कि सेना को अपना काम करना चाहिए और अदालतें अपना काम करेंगी। इस पर जवाब में एजी मंसूर उस्मान अवान ने कहा कि सिद्धांत के मुताबिक, सभी को अपना काम करना चाहिए। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने जोर देकर कहा कि यदि एजी के पास निर्देश हैं, तो उन्हें अदालत को आश्वस्त करना चाहिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड