अमेरिका में हमले की योजना बनाने के आरोप में कनाडा से गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी
ऑर्म्सटाउन। एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में हमले की योजना बनाने के आरोप में कनाडा से गिरफ्तार किया गया है। वह हमास हमले की बरसी पर न्यूयार्क में बड़े हमले की योजना बना रहा था। न्यूयार्क में उसका लक्ष्य यहूदी बाहुल्य इलाका था।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि 20 साल के मुहम्मद शाहजेब खान को क्यूबेक प्रांत के ऑर्म्सटाउन शहर में गिरफ्तार किया गया। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में यहूदी नागरिकों को निशाना बनाकर एक घातक हमले की योजना बना रहा था। उसे मॉन्ट्रियल की एक अदालत में पेश किया गया। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, वह भारत में भी हमलों की बात कह रहा था।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस कमिश्नर माइक डुहेम ने कहा, यहूदी समुदाय को धमकियों की खबर चिंताजनक है। हम यहूदी समुदायों को निशाना बनाकर किसी भी तरह की धमकियों, उत्पीड़न या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेरिका में यहूदी लोगों के खिलाफ यह योजनाबद्ध यहूदी विरोधी हमला निंदनीय है और कनाडा में इस तरह के वैचारिक और घृणा से प्रेरित अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। हम सभी कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के खतरों को रोकने में मदद करने के लिए सभी कनाडाई लोगों से समर्थन मांगते हैं।
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि गिरफ्तारी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और एफबीआई के बीच मजबूत साझेदारी के कारण संभव हुई है। उन्होंने कहा, यहूदी कनाडाई और यहूदी अमेरिकी अपने समुदायों में सुरक्षित रहने के हकदार हैं।
वहीं, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि शाहजेब खान को शाज़ेब जादून के नाम से भी जाना जाता है। आरोप है कि उसने 7 अक्टूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में एक आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य आईसिस के नाम पर जितना संभव हो सके उतने यहूदी लोगों का कत्लेआम करना था।
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत
शिक्षा के मंदिरों से हो भारतीयता के भाव का उद्घोष : मंत्री परमार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार