न्यूयॉर्क सिटी में पाकिस्तानी होटल आया विवादों में
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी में पाकिस्तान सरकार द्वारा संचालित एक आलीशान होटल का विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल इस होटल से पाकिस्तान सरकार को 22 करोड़ डॉलर की कमाई होने की खबर को लेकर अमेरिका में बहस छिड़ गई है। वहीं इस मामले को लेकर रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जा रहे विवेक रामास्वामी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
दरअसल रामास्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, यह तो बड़ी अजीब बात है! उनका आरोप है कि न्यूयॉर्क सिटी के करदाताओं के पैसे से इस होटल का संचालन हो रहा है, जिसमें अवैध प्रवासियों को ठहराया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वाकई अमेरिका के नागरिकों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि उनके कर का पैसा एक विदेशी सरकार के लिए मुहैया कराया जा रहा है।
यहां बताते चलें कि आलीशान होटल 19 मंजिला है जो कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के नाम पर है। इस होटल को न्यूयॉर्क प्रशासन ने प्रवासियों के ठहरने के लिए लीज पर लिया है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह सौदा 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के IMF बेलआउट पैकेज का हिस्सा था। इस पैकेज को पाकिस्तान को अपने कर्ज संकट से उबारने में मदद के तौर पर देखा गया था। जॉन लेफ़ेवर की रिपोर्ट एक में बताया गया है, कि होटल 2020 से बंद था और इसे नए सिरे से बनाने की आवश्यकता थी। पाकिस्तान की सरकार ने इसे लीज पर देकर सालाना करीब 22 करोड़ डॉलर कमाने का लक्ष्य रखा है। तीन साल की लीज है, जिसके बाद होटल वापस पाकिस्तान को कर दिया जाएगा।
इस होटल को लेकर विवाद उस समय सामने आया, जब अमेरिका में अवैध प्रवास को रोकने के लिए नीतियों पर जोर दिया जाने लगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में अवैध प्रवास को मुख्य मुद्दा बनाया। यही वजह है कि रामास्वामी ने इसे करदाताओं की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग बताया है।
यहां बताते चलें कि रामास्वामी और एलन मस्क को हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का नेतृत्व सौंपा गया है। इस विभाग का उद्देश्य संघीय खर्च में कटौती और अनावश्यक नियमों का खत्मा करना है।
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट