अवैध शराब के खिलाफ पलामू पुलिस का छापामारी अभियान.....
पलामू। विश्रामपुर थाना की पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ अभियान में भारी सफलता मिली है। विश्रामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुसुलमा गांव में छापामारी की।
विदेशी शराब की 100 बोतलें बरामद
छापामारी के दौरान दुसुलमा गांव के सुमारू साह के घर से 100 बोतल विदेशी शराब की बोतल को बरामद किया। इसमें किंगफिशर बियर 650 एमएल की 49 बोतल और इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 180 एमएल की 51 बोतल शामिल है।
पुलिस ने सुमारू साह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 12/24 धारा - 272/273 आइपीसी और 47(ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
तिसरा में 36 अवैध शराब की बोतल बरामद
तिसरा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सोमवार की देर रात तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मुकुंदा के रहने वाले मधुसूदन गोराई के घर पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने अवैध 36 बोतल शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बताई जाती है।
थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार छापामारी जारी है। कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश पर छापामारी किया गया है। पूर्व में पुलिस ने जयरामपुर मोड स्थित मदन होटल में भी छापामारी की थी। होटल के बगल में एक कमरा से लगभग 40 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद किया गया था।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद