पटना : साध्वी की सरेआम हत्या, लात-घूसों से पीटकर मार डाला
पटना। थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित कबीरपंथी मठ के निकट सोमवार की रात नशे में धुत दो युवकों ने लात-घूसों से एक साध्वी की इतनी पिटाई की कि उनकी उपचार के क्रम में मंगलवार को मौत हो गई। साध्वी सीता सहचरी 45 वर्ष की थीं, वह लंबे समय से मठ में रह रहीं थीं।पटना में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम साध्वी को गमगीन माहौल में स्थानीय गंगा घाट पर जलसमाधि दी गई। खुसरूपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में फुलवरिया गांव के ही शत्रुघ्न सिंह के चार पुत्रों विक्की सिंह, मोनू सिंह, सोनू सिंह व गौरव सिंह को नामजद किया गया है।चारों घर से फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बताया गया कि मठ के महंत साधु शरण शास्त्री सोमवार की रात पड़ोसी के घर बोरा लाने गए थे। रास्ते में नशे में धुत दो युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और निर्वस्त्र करके उनका वीडियो बनाना चाहा। जिसका उन्होंने विरोध किया तो युवक उनकी पिटाई करने लगे।शोरगुल सुन कर मठ की साध्वी सीता सहचरी बचाने दौड़ीं तो युवकों ने उन्हें भी धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वे अचेत हो गईं। इसके बाद भी युवक रुके नहीं और उनको लात-घुसों से पीटते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस