इटली पहुंचे पीएम मोदी का जोर-शोर से हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंच गए। इटली में जी-7 सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने बुधवार को यह जानकारी दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचा। विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
जो बाइडन के साथ जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा रहे सुलिवन ने एयरफोर्स वन पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जो बाइडन की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी। उनकी उपस्थिति की औपचारिक पुष्टि भारतीय पक्ष पर निर्भर है, लेकिन हमें उम्मीद है कि दोनों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा।सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा कि जो बाइडन जब पेरिस में थे, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी लगातार तीसरी बार जीत के लिए फोन पर बधाई दी थी।एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारी की संलिप्तता से संबंधित आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए सुलिवन ने कहा कि अमेरिका इस मामले को उच्चतम स्तर पर उठाना जारी रखेगा। हमने इस मुद्दे पर अपने विचार बता दिए हैं और यह अमेरिका और भारत के बीच वरिष्ठ स्तर सहित बातचीत का एक सतत विषय रहेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित