PM Modi आज जमुई रवाना होने से पहले आएंगे देवघर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 महीने बाद गुरुवार को एक बार फिर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर आ रहे हैं। झारखंड के रास्ते बिहार पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमुई में पहली चुनावी जनसभा करेंगे। इस क्रम में वह देवभूमि पर दस मिनट रूकेंगे।
बाबा बैद्यनाथ को नमन कर निकल जाएंगे जमुई
एयरपोर्ट से ही बाबा बैद्यनाथ को नमन करने के बाद वे जनसभा को संबोधित करने निकल जाएंगे। मोदी यहां एक हेलीकाप्टर से उतरेंगे और दूसरे से जमुई की चुनावी सभा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
वापस भी आएंगे तो दस मिनट के अंतराल पर हेलीकाप्टर बदल कर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पीएम इस दौरान एयरपोर्ट के अंदर ही रहेंगे, यहां किसी आम-खास से उनकी कोई मुलाकात नहीं होगी।
2022 में बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने यहां आए थे पीएम
इधर, प्रधानमंत्री के आगमन की खबर से जनमानस में हलचल बढ़ी हुई है। चौक-चौराहों पर मोदी-मोदी होने लगा है। देवभूमि में उनका उतरना मतदाताओं के बीच चुनावी चर्चा को बल दे रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई, 2022 को बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने यहां आए थे। तब देवघर एयरपोर्ट के साथ एम्स में 250 बेड के आइपीडी का शुभारंभ किया था।
'मोदी के दिल में बसते हैं बिहार-झारखंड के लोग'
ऐसा माना जा रहा है कि बिहार-झारखंड की 54 संसदीय सीटों के चुनाव प्रचार का आरंभ और समापन का साक्षी देवघर बन रहा है। बिहार लोकसभा चुनाव के सहायक प्रभारी सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में बिहार-झारखंड के लोग बसते हैं। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देशवासी देखना चाहते हैं। इधर जमुई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में