दिल्ली में आज कॉमनवेल्थ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए)-कामनवेल्थ अटार्नी और सालिसिटर जनरल कांफ्रेंस (सीएएसजीसी) 2024 का उद्घाटन करेंगे।
आधुनिक शिक्षा पर विचार-विमर्श किया जाएगा
इस अवसर पर मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘न्याय वितरण में सीमा-पार चुनौतियां’ है। इसमें कानून और न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे न्यायिक परिवर्तन और कानूनी कार्य प्रणाली के नैतिक आयाम, कार्यकारी जवाबदेही और अन्य बातों के अलावा आधुनिक कानूनी शिक्षा पर पुन: ध्यान देने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विशेष गोलमेज सम्मेलन का भी होगा आयोजन
इस सम्मेलन में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ–साथ एशिया–प्रशांत, अफ्रीका और कैरेबियन में फैले राष्ट्रमंडल देशों के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर शामिल होंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रमंडल देशों की कानूनी बिरादरी के विभिन्न हितधारकों में बातचीत के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में कार्य करता है।
इस सम्मेलन में कानूनी शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय न्याय वितरण में चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक व्यापक रोडमैप विकसित करने के उद्देश्य से अटॉर्नियों और सॉलिसिटर जनरलों के लिए एक विशेष गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
अफवाहों को किया खारिज, सरकार ने स्पष्ट किया: देश में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल