झारखंड के खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस ने मारा छापा, तीन लोगों को किया गिरफ्तार
खूंटी: खूंटी जिले में अफीम की खेती जोरों पर है. वहीं पुलिस ने अफीम की खेती पर कार्रवाई करते हुए खूंटी के सयको थाना क्षेत्र और मुरहू थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सयको थाना प्रभारी और मुरहू थाना प्रभारी ने अफीम के खेतों में ही छापा मारकर लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनके खेतों में लगे अफीम की फसलों को नष्ट कर दिया है. जानकारी के मुताबकि, गिरफ्तार लोगों को कानून सम्मत धारा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
3145 एकड़ भूमि पर अफीम फसल नष्ट
वहीं अभी तक खूंटी में 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही, 3145 एकड़ भूमि पर लगे अफीम फसल को पुलिस ने रौंद डाला है. हालांकी अभी भी काफी फसलों को रौंदना बाकी है. जो अभी भी खेतों में लहलहा रहे हैं. इसको लेकर खूंटी डीएसपी ने बताया कि अनीडीह और मुरहू थाना क्षेत्र ग्राम मुरूद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सयको थाना प्रभारी और मुरहू थाना प्रभारी ने अफीम के खेतों में ही छापा मारकर लोगों को अफीम की खेती करते गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनके खेतों में लगे अफीम की फसलों को नष्ट कर दिया है.
अफीम की फसल नष्ट करें, नहीं तो जेल
डीएसपी ने कहा कि अफीम की खेती करने वाले स्वंय अपने-अपने खेतों में लगे अफीम की फसलों को नष्ट कर दें, नहीं तो पुलिस इस बार कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती करने वालों को जेल भेजने का काम करेगी. डीएसपी ने कहा कि वैसे खेत जिनमें अफीम लगे हैं, उन खेतों के खाता व प्लॉट नंबर के आधार पर रैयत के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी