अकेलेपन का आनंद ले रही हैं पॉप स्टार शकीरा
लॉस एंजेलिस। मशहूर पॉप गायिका और गीतकार शकीरा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने रिश्तों, बच्चों और जिंदगी के कठिन दौर को लेकर खुलकर बात की। वर्ष 2022 में फुटबॉलर जेरार्ड पिके से अलग होने के बाद शकीरा अब पूरी तरह से अपने बच्चों और करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते या प्यार के लिए कोई जगह नहीं है। एक ब्रिटिश समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में शकीरा ने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता उनके दोनों बेटे मिलान और साशा हैं। वह अपने काम और बच्चों की परवरिश में काफी व्यस्त हैं, जिसके कारण किसी रोमांटिक रिश्ते के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। शकीरा के मुताबिक, वह अपने अकेलेपन का भी पूरी तरह आनंद ले रही हैं और यह समय उनके लिए खुद को गहराई से समझने का है। उनचास वर्षीय शकीरा ने अपने करियर को लेकर कहा कि वह अब अपने काम से पहले से कहीं ज्यादा जुड़ाव महसूस करती हैं और उन्होंने अपने करियर को कभी इतनी गहराई से महसूस नहीं किया था, जितना अब कर रही हैं। यह दौर उन्हें जिंदगी को नए नजरिए से देखने और खुद को मजबूत बनाने का अवसर दे रहा है। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि जब उनका रिश्ता टूट रहा था, ठीक उसी दौरान उनके पिता विलियम एक गंभीर हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती थे। उस समय वह मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं। जिस परिवार को वह हमेशा एकजुट रखना चाहती थीं, उसके बिखरने का दर्द उनकी जिंदगी का सबसे अंधकारमय दौर था। हालांकि, उनका मानना है कि मुश्किल वक्त इंसान को बहुत कुछ सिखाता है और कठिन परिस्थितियां उसे अंदर से सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह बात सच लगती है कि जो चीज इंसान को खत्म नहीं करती, वह उसे और ज्यादा मजबूत बना देती है। शकीरा ने कहा कि वह अपनी जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पल के लिए आभार व्यक्त करती हैं, क्योंकि हर अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ना सिखाया है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित