प्रायवेट परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक
भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में नियमित परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं स्कूल में ही आयोजित होगी। वहीं प्रायवेट परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्रों पर 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित होगी।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों की नियुक्ति जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अनुमोदन से होगी। हाई स्कूल में विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 अंकों की होगी। शेष पांच विषयों का आंतरिक मूल्यांकन के लिए 20 अंक निर्धारित है। विद्यालय स्तर से परीक्षार्थियों को उनकी वर्षभर की उपलब्धियों के आधार पर 20 में से अंक मंडल को भिजवाएं जाएंगे। शेष 80 अंक सैद्धांतिक परीक्षा के लिये निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न कराने वाले परीक्षक को 10वीं के लिए 8 रुपये और 12वीं के लिए प्रति छात्र 10 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा