राष्ट्रपति यूं सुक योल की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस ने राष्ट्रपति कार्यालय पर मारा छापा
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल के कार्यालय पर बुधवार को पुलिस ने देश में मार्शल लॉ लागू करने की जांच के तहत छापा मारा। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम ने हिरासत केंद्र में आत्महत्या का प्रयास करने के लिए अंडरवियर का इस्तेमाल किया ह। इसकी जानकारी अधिकारी के हवाले से सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल असेंबली पुलिस गार्ड्स के कार्यालयों पर भी छापे मारे गए है। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई पुलिस ने
उनके दफ्तर पर छापेमारी की है। इससे पहले, 9 दिसंबर को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
देश के न्याय मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति यून को मार्शल लॉ घोषित करने के लिए उनके खिलाफ शुरू की गई जांच के कारण किसी भी विदेश यात्रा या देश छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने मार्शल लॉ लगाकर एक हफ्ते से भी कम वक्त में देश को अराजकता में डाल दिया था। यून को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष उनके खिलाफ एक बार फिर संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून को पिछले सप्ताह मार्शल लॉ लागू करने में राष्ट्रपति यून सुक येओल और अन्य के साथ मिलीभगत करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उनके कृत्य विद्रोह के समान हैं।
देश में 40 से अधिक वर्षों में पहली बार लगाया गया मार्शल लॉ केवल छह घंटे लागू रहा, लेकिन इसकी वजह से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। यून और उनके साथियों के खिलाफ महाभियोग लाने की कोशिश एवं आपराधिक जांच जारी है।
दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को येओल की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि अधिकारी पिछले सप्ताह उनके द्वारा की गई अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के संबंध में विद्रोह और अन्य आरोपों की जांच कर रहे हैं।
सियोल सेंट्रल डिस्टि्रक्ट कोर्ट ने कहा कि उसने विद्रोह और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दे दी है।
मार्शल लॉ भले ही केवल छह घंटे तक चला, लेकिन इससे दक्षिण कोरिया में राजनीतिक अशांति की लहर फैल गई है क्योंकि सांसद और नागरिक लगातार यून को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।
नतीजतन, यून को अपना हुक्म वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। तब से, उनके महाभियोग की मांग को लेकर दक्षिण कोरिया की सड़कों पर प्रोटेस्ट हो रहे हैं। विपक्ष ने यून के साथ पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून और 8 अन्य अधिकारियों के खिलाफ 'विद्रोह' का हिस्सा होने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज की है। इसके साथ ही, पूर्व रक्षा मंत्री को अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
पूर्व टीएमसी सांसद पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी