प्रधानमंत्री आवास योजना ने रत्नी अगरिया को दिया नया आशियाना
रायपुर : घर केवल ईंट और सीमेंट से बनी चार दीवारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के सपनों का आशियाना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से यह सपना अब हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए साकार हो रहा है। इसी योजना के तहत रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक की ग्राम पंचायत महलोई निवासी रत्नी अगरिया को भी उनका पक्का मकान मिल चुका है, जिससे उनका जीवन पहले से अधिक सुरक्षित और खुशहाल हो गया है।
रत्नी अगरिया पहले एक कच्चे मकान में रहकर कठिन परिश्रम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उन्होंने अपने बेटे का विवाह तो कर दिया, लेकिन खुद के लिए एक पक्के और सुरक्षित घर का सपना पूरा करना उनके लिए संभव नहीं था। बरसात के दिनों में उनके कच्चे मकान में पानी भर जाता था, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्के मकान के लिए सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। इस राशि से उन्होंने 30 मार्च 2025 को चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस खुशी के मौके पर उन्होंने कहा कि अब मैं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। बारिश के मौसम में पानी टपकने की चिंता खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मुझे नई जिंदगी दी है।
रत्नी अगरिया ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ एक घर ही नहीं, बल्कि गरीबों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों जरूरतमंद परिवारों को उनका अपना घर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन पहले से अधिक सुरक्षित और सशक्त हो रहा है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला