संवेदनशील केस में सबूतों और जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल
वाराणसी।फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में बुधवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा संग हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट में इस मामले के विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव उपस्थित हुए। इस मामले में गवाह विवेचक से आरोपी कुणाल पांडेय व सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह की तरफ से जिरह की गई। जिरह जारी रखते हुए 17 अप्रैल की तिथि नियत की गई है। अभियोजन की तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें आरोपी बनाया गया।
इस मामले में विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव का बयान पहले ही हो चुका था, जिरह होना शेष था। मगर आरोपियों ने पहले पीड़िता की जिरह करने की गुहार लगाई थी। पीड़िता और उसके साथी के बचाव पक्ष से जिरह पिछली तिथियों पर पूरी होने के बाद अन्य गवाहों में पहले विवेचक को तलब किया गया।
राहुल गांधी के मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को
कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिकी यात्रा के दौरान सिखों से संबंधित विवादित बयान मामले में अवर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ के यहां से मूल पत्रावली तलब हो गई है। अगली सुनवाई की तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। सारनाथ क्षेत्र के तिलमापुर निवासी नागेश्वर मिश्र ने प्रकीर्ण वाद प्रस्तुत किया था, जिसे अवर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ नागेश्वर मिश्र ने अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट के यहां निगरानी याचिका दायर की, जिसमें अपर सत्र न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। राहुल गांधी अब तक हाजिर नहीं हुए हैं। न्यायालय ने राहुल गांधी को पर्याप्त तामील मानते हुए अवर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ के यहां से मूल पत्रावली तलब की है। नागेश्वर मिश्र के अधिवक्ता ने बहस की। आज तक राहुल गांधी की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ है।
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट