राइस मिल में छापा, छह विभागों के अधिकारियों ने की कार्रवाई
बकावंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राइस मिल में बीती रात छह विभाग के अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान विभाग को आंध्र प्रदेश का सरकारी चावल भी राइस मिल से जब्त किया गया है। इस कार्यवाही से अन्य जगहों में हड़कंप मच गई है।
बताया जा रहा है कि बहुत दिनों से विभाग को जानकारी मिल रही थी कि सरगीपाल स्थित नारायण राइस मिल में पीडीएस का चावल उपयोग करने के साथ ही उसका मिलिंग किया जा रहा है। सूचना के बाद से लगातार विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा नजर बनाए हुए रखे थे। बीती रात अचानक से टीम ने नारायण राइस मिल में छापा मार दिया।
इस दौरान टीम को तीन ट्रैकों में चावल मिला। इन चावलों में आंध्र प्रदेश में उपयोग होने वाली पीडीएस चावल भी बरामद किया गया, साथ ही 1650 जुट और प्लास्टिक के खाली बोरे भी बरामद किए हैं। इस कार्यवाही के चलते इस बात को लेकर कहा जा रहा है कि इस राइस मिल के माध्यम से अवैध चावल को खपाने का काम किया जा रहा था। इसके अलावा इस मामले को ना सिर्फ चावल तस्करी से जोड़ा जा रहा है, बल्कि मिलिंग के काले कारोबार से भी जोड़ा जा रहा है, फिलहाल इस मामले में जांच शुरु कर दिया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई