हैदराबाद में राजामौली का ग्रैंड शो: दर्शकों के लिए जरूरी निर्देश
मुंबई: निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 'ग्लोबट्रॉटर' इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शामिल होंगे। इवेंट में एंट्री के लिए खास तरीके के 'पासपोर्ट' भी जारी किए गए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस कार्यक्रम में आप कब, कहां और कैसे शामिल हो सकते हैं।
कब और कहां आयोजित होगा ये इवेंट?
एसएस राजामौली का ग्लोब ट्रॉटर इवेंट आज यानी 15 नवंबर 2025 को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में होने जा रहा है। इसके साथ इस इवेंट का शाम 6 बजे से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। यह इसलिए किया गया है कि ताकि जो लोग वहां नहीं पहुंच सकते, वे भी इसका हिस्सा बन सकें।
कैसे मिलेगी इवेंट में एंट्री?
निर्देशक राजामौली ने इवेंट में शामिल होने के लिए खास तरीके का पास का इंतजाम किया है। उन्होंने एंट्री के लिए आम पास की जगह एक खास तरह का पासपोर्ट जारी किया है। इस पहल की शुरुआत करते हुए डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी के खुले मैदान में आयोजित किया जाएगा, लेकिन प्रवेश पर सख्त नियंत्रण रहेगा। केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए पासपोर्ट वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, यह उपाय भीड़भाड़ को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सिफारिशों के बाद लागू किया गया है।
कहां मिलेगा पास?
आधिकारिक फैन क्लब ने पास के लिए पंजीकरण कैसे करें, इस बारे में एक विस्तृत गाइड भी साझा की है। प्रशंसकों को वेबसाइट पर जाकर, सटीक जानकारी भरनी होगी, अपना फैन बैज बनाना होगा और एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। विजेताओं को एक क्यूआर-आधारित डिजिटल पास मिलेगा, जिसे बाद में फिजिकल रूप से प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक प्रशंसक अधिकतम दो पास ले सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का लुक आया सामने
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'SSMB 29' से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ चुका है। इसमें अभिनेत्री को साड़ी पहने देखा गया और साथ ही वो हाथों में बंदूक थामे भी नजर आई थीं।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा