रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ की आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी
Rashmika Mandanna On Animal:2023 में आई रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि, कई लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की थी। अब रश्मिका मंदाना ने दो साल बाद इन आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘कुबेर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा हाल ही में रश्मिका ने अपनी आगामी फिल्म का भी पोस्टर जारी किया था। जिसमें वो अब तक के अपने सबसे अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। इस बीच रश्मिका ने दो साल पहले आई सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उन प्रतिक्रियाओं पर भी रिएक्ट किया जिनमें ‘एनिमल’ की आलोचना की गई थी।
अपनी तरह की फिल्में देखें
मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ की आलोचनाओं पर जवाब देते हुए अपनी फिल्म का बचाव किया। साथ ही उन्होंने कहा, ‘अगर आप उन लोगों में से हैं जो फिल्म से प्रभावित होने वाले हैं, तो अपनी तरह की फिल्में देखें। कोई भी किसी को हर फिल्म देखने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। अगर ऐसा होता तो हर फिल्म को ब्लॉक कर दिया जाता। मुझे लगता है कि यह एक तरह की कैंसल कल्चर है। हम में से हर एक में ग्रे किरदार हैं, हम कभी भी काले और सफेद नहीं होते, हमारे अंदर ग्रे होता है।’
यह सिर्फ एक फिल्म है, हमने सिर्फ एक्टिंग की है
एनिमल को लेकर आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हमने यह फिल्म बनाई, इसने काम किया। लोगों को यह पसंद है। अगर किन्हीं लोगों को यह नापसंद है तो यह उनकी अपनी निजी बात है। हमने सिर्फ एक सिनेमा बनाया है और लोगों को सिर्फ फिल्म के लिए फिल्म देखनी चाहिए और इन किरदारों को निभाने वाले अभिनेता को जज नहीं करना चाहिए। इसे और किसी अर्थ में न लें, यह सिर्फ एक्टिंग है। हम स्क्रीन पर दिखावा कर रहे हैं। असल में हम अलग हैं, हमारा नेचर अलग है। एक एक्टर के तौर पर हम अलग हैं।
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में विजय देवरकोंडा के साथ नेतृत्व करेंगी रश्मिका
रश्मिका मंदाना इस बार न्यूयॉर्क में होने वाली इंडिया डे परेड में विजय देवरकोंडा के साथ नेतृत्व करेंगी। रश्मिका अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में नजर आएंगी। 15 अगस्त को होने वाली इस परेड में रश्मिका और विजय अपने अफेयर की चर्चाओं के बीच एक साथ सामूहिक रूप से नजर आएंगे।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘मृत्यु का डिपार्टमेंट’ माने जाने वाले दरबार में वायरल वीडियो पर विवाद
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद