आयुष मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
केंद्रीय सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। विभाग की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन 15 जनवरी से शुरू हुए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2024 तय की गयी है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार एमबीबीएस और एमडी/पीएचडी/ एमटीएस पद के लिए, मिडिल स्कूल परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को हिंदी/ अंग्रेजी या किसी क्षेत्रीय भाषा को लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल recruit.nielit.in पर जाना है। इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर CCRYN Recruitment 2023 का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब आप पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
सिलेक्शन प्रॉसेस
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज