‘इक्कीस’ की रिलीज टली, अब जुनैद की अपकमिंग फिल्म से भिड़ेगी
मुंबई : इस साल कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ है। आने वाले दिनों में दो चर्चित स्टारकिड्स के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। जी हां, बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और आमिर खान के लाडले जुनैद खान की। अगस्त्य नंदा यूं तो फिल्म 'द आर्चीज' से ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। मगर, बड़े पर्दे पर वे फिल्म 'इक्कीस' से दस्तक देने को तैयार हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर को रिलीज होनी थी, मगर अब पोस्टपोन हो गई है।
ये सितारे हैं 'इक्कीस' का हिस्सा
फिल्म 'इक्कीस' के निर्देशन की कमान श्रीराम राघवन ने संभाली है। अगस्त्य नंदा इसमें लीड रोल में हैं। उनके अलावा जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज होनी थी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। यह फिल्म अब नवंबर में दस्तक देगी।
यह है 'इक्कीस' की नई रिलीज डेट
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'फिल्म 'इक्कीस' अब 7 नवंबर को रिलीज होगी। यह फैसला इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने लिया है, जो मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को बना रहे हैं'। दिनेश विजन को लगा कि नवंबर का पहला सप्ताह और दिवाली के बाद का समय उनकी फिल्म के लिए आदर्श होगा। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है, 'निर्माता का यह एक अच्छा कदम है, क्योंकि 2 अक्तूबर को दो प्रमुख फिल्में- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कंतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1' रिलीज होने वाली हैं। इस लिहाज से 7 नवंबर एक सही तारीख है'।
जुनैद खान की फिल्म से क्लैश
हालांकि, 07 नवंबर को भी रिलीज होने वाली 'इक्कीस' इकलौती फिल्म नहीं होगी। इसका टकराव एक्टर जुनैद खान की 'एक दिन' से होगा। जुनैद के अलावा फिल्म में साईं पल्लवी भी हैं और इसकी शूटिंग जापान के सपोरो में खूबसूरत स्नो फेस्टिवल के दौरान हुई थी। इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। 'एक दिन' को आमिर खान के आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण