काशी में श्रद्धालुओं को राहत, विश्वनाथ मंदिर के लिए नई सुविधा शुरू
वाराणसी|श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बाबा के भक्तों के लिए योगी सरकार नई पहल करने जा रही है। काशी पुराधिपति के दरबार तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। आम हो या खास, सभी इस गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल कर बाबा के धाम पहुंच सकेंगे। राज नारायण पार्क (बेनियाबाग), मैदागिन समेत कई स्थानों से इस सेवा को शुरू करने की योजना अक्षय तृतीया के दिन से है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मैदागिन, राज नारायण पार्क और कबीर चौरा से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4 तक इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू की जा रही है। शुरू में करीब 25 गोल्फ कार्ट संचालित होंगे, बाद में इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस सुविधा के लिए यात्रियों को निश्चित शुल्क देना होगा। यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि गोल्फ कार्ट की सेवा भोर में 3 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी। गोल्फ कार्ट दो तरह की हैं। एक कार्ट में 6 लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि दूसरे में 9 लोग बैठ सकते हैं। आने वाले समय में और स्थानों से भी गोल्फ कार्ट चलाने की योजना है। मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में बने आधुनिक पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करने के बाद लोग गोल्फ कार्ट से विश्वनाथ धाम जा सकेंगे।
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश