ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित-कोहली का जादू, हाउसफुल हुआ फैन जोन
नई दिल्ली: भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति भारतीय प्रशंसकों की दीवानगी के किस्से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। फैंस उनकी एक झलक को हमेश बेताब रहते हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे। अक्तूबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके जरिये रोहित और विराट आईपीएल के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से पहले शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए बनाए गए सभी आठ स्टेडियमों के भारतीय फैन जोन पूरी तरह बिक चुके हैं। यह बिक्री सीरीज शुरू होने से 50 दिन पहले ही पूरी हो गई, जो दोनों देशों के बीच मुकाबले को लेकर अपार उत्साह को दर्शाती है।
सिडनी और कैनबरा के टिकट भी बिके
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक (इवेंट्स एंड ऑपरेशंस) जोएल मॉरिसन ने कहा, 'हम भारतीय फैन जोन के सभी टिकट बिक जाने से बेहद उत्साहित हैं। यह सीरीज को लेकर बढ़ते उत्साह और क्रिकेट के प्रति दर्शकों के जुनून को दिखाता है। हमें स्टेडियम में शानदार माहौल और मैदान पर उच्च स्तरीय क्रिकेट मुकाबले की उम्मीद है।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि भारतीय फैन जोन के साथ-साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और कैनबरा के मैनुका ओवल के पब्लिक टिकट भी पूरी तरह बिक चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच
रोहित और कोहली ने भारत के लिए आखिरी टूर्नामेंट दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेला था जहां कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में शतक लगाया था, जबकि रोहित ने फाइनल में अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, इन दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईपीएल में हिस्सा लिया और तब से वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेले हैं। कोहली और रोहित के नाम वनडे में संयुक्त रूप से 83 शतक और 25000 से ज्यादा रन है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्तूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पाएंगे?
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण