सादिया खतीब ने 'द डिप्लोमैट' में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर की बात
जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'द डिप्लोमैट' में सादिया खतीब पाकिस्तान में फंसी भारतीय महिला उज्मा अहमद की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है। सादिया का कहना है कि इस फिल्म का ऑडिशन देने के बाद उन्होंने इस बारे में पढ़ना शुरू किया। फिल्म को उन्होंने चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन यह मौका मिलने पर वे काफी खुश भी हैं।
फिल्म में काम करने को बताया प्रेरणादायक यात्रा
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' सच्ची घटना पर बनी है। जॉन अब्राहम ने भारतीय राजनयिक जितेंद्र पाल सिंह (जे.पी. सिंह) की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है। अभिनेत्री सादिया खतीब ने भी फिल्म में काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने इस फिल्म में काम करने को प्ररेणादायक यात्रा बताया।
बोलीं- 'फिल्म में मौका मिलना बड़ी बात'
सादिया खतीब का कहना है, 'यह एक प्रेरणादायक यात्रा रही। मैंने ऑडिशन देने के बाद इसके बारे में पढ़ना शुरू किया..., एक कलाकार के रूप में, यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इस मौके को पाकर बेहद खुश हूं'।
'चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा'
सादिया ने आगे कहा, 'जब मुझे यह फिल्म मिली, तो मैंने चुनौतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन ऐसा मौका मिलने पर मैं बहुत शुक्रगुजार थी, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आप ऐसी चुनौतीपूर्ण और दमदार भूमिकाएं निभाना चाहते हैं। परदे पर कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं'। सादिया ने आगे कहा, 'मैंने अपना पूरा 100 फीसदी देने की कोशिश की।' सादिया ने जॉब अब्राहम के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए कहा, 'बहुत ही शानदार रहा। वे जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने ही उम्दा इंसान भी हैं'।
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न