रांची में हैवानों ने की शर्मनाक हरकत, युवती के साथ सात लोगों ने किया दुष्कर्म
रांची जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तामड़ थाना में रिपोर्ट की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कजिन जानबूझकर उन्हें फंसाया, जिसके बाद यह घटना हुई।
तामड़ थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि, “शिकायत के अनुसार यह घटना 30 सितंबर को हुई। उसे उसके कजिन ने मर्दन मोड़ के दशहरा मेले में जाने के लिए बुलाया। वहां दो लोग आए, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले जाया गया, जहाँ दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से उसे बुंडू ले जाया गया, जहाँ तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहाँ एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे तामड़ क्षेत्र के मर्दन मोड़ पर छोड़ दिया गया।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तामड़ थाना में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों में से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण बुधवार को किया जाएगा।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब