Shefali Jariwala की कार्डियक अरेस्ट से नहीं गई जान
नई दिल्ली। 27 जून की रात को मनोरंजन जगत से शेफाली जरीवाला की मौत की खबर सामने आई जिसने इंडस्ट्री और सोशल मीडिया को शॉक कर दिया। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर कोई हैरान रह गया है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है, लेकिन परिवार या करीबी लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। अब मुंबई पुलिस ने शेफाली की मौत के कारण पर बड़ा खुलासा किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को बीती रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। फिर पोस्टपार्टम के लिए उनकी डेड बॉडी को कूपर अस्पताल भेजा गया। ऐसी खबरें आईं कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मगर मुंबई पुलिस का कुछ और ही कहना है।
शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट से नहीं हुई?
मुंबई पुलिस को रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की खबर मिली थी और अभी तक उनके निधन के कारण का पता नहीं चल पाया है। ANI के मुताबिक, "मुंबई पुलिस को रात 1 बजे इसकी सूचना मिली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी क्लियर नहीं है।" पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर शेफाली की मौत कैसे हुई है।
बीती रात को शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके घर पर मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची थी। IANS के मुताबिक, मुंबई पुलिस हाउसहेल्प समेत बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है।
गार्ड ने बताया- क्या हुआ था रात में
वहीं, शेफाली जरीवाला जिस बिल्डिंग में रहती थीं, उसके गार्ड ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है। इंस्टैंट बॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गार्ड ने कहा, "शेफाली जी को नहीं देखा, उसकी गाड़ी 10-10:15 बजे पर गई है, मैंने गेट खोल दिया।"
गार्ड ने बताया कि उन्हें किसी चीज के बारे में नहीं पता। एक्ट्रेस के एक दोस्त ने रात 1 बजे उन्हें बताया कि शेफाली की मौत हो गई है। गार्ड ने उन्हें आखिरी बार दो दिन पहले ही कार के पास अपने पति पराग त्यागी और डॉगी के साथ देखा था।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त