'सिकंदर' का गाना 'बम बम भोले' होली के त्योहार पर मचाएगा धमाल
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज डेट काफी करीब है, जिसकी वजह से यह फिल्म इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में आया गाना 'जोहरा जबीं' दर्शकों को खूब पसंद आया था।अब 'सिकंदर' का दूसरा गाना 'बम बम भोले' भी रिलीज के लिए तैयार है।
टीजर में पूरे स्वैग में दिखे भाईजान
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इस गाने का टीजर जारी किया। इस गाने की पहली झलक होली के रंगों से सराबोर है। टीजर में होली की मस्ती, रंगों की फुहार और सलमान खान का धांसू अंदाज देखने को मिला है। 'बम बम भोले' में सलमान पूरे स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं, जिसे देखकर लगता है कि इस होली उनका यह गाना हर जगह छा जाएगा।
गाने में दिखेगा रैप का तड़का
'बम बम भोले' में शानदार रैप का जलवा देखने को मिलेगा है, जिसकी छोटी सी झलक टीजर में देखने को मिली है। इसे शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने लिखा और पेश किया है। किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी (द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट) ने गाने में जोश और ताजगी भरने की पूरी कोशिश की है। गाने में सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
होली का जश्न मनाते नजर आएंगे सलमान
'सिकंदर' के लिए संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। एआर मुरुगदास ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह पहला मौका है जब सलमान के साथ वह किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
'टाइगर 3' में दिखे थे सलमान
इससे पहले सलमान को 'टाइगर 3' में देखा गया था। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी थी। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। वहीं, इसमें इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी थे।
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने