आगरा में चांदी कारोबारी के घर लूट, विरोध करने पर पत्नी की हत्या
आगरा के थाना कमला नगर के न्यू आदर्श नगर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के फ्लैट में घुसकर वृद्ध गृहस्वामिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश गृहस्वामिनी की 12 वर्षीय मूक बधिर नातिनी को दूसरे कमरे में बंद करके भाग निकले। फ्लैट का बाहर से ताला भी लगा गए।रात में कारोबारी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।
कारोबारी अपनी पत्नी मंजू गुप्ता (65 वर्ष) और 12 साल की मूक बधिर नातिनी बिट्टू के साथ न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन के प्रथम तल के फ्लैट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में दो अन्य परिवार रहते हैं। भूतल पर डांस एकेडमी संचालित है। अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच स्थित है। लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रकाश रोजाना रात नौ बजे तक कारखाना बंद करके घर पहुंचते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर उन्होंने रसोई में जाकर देखा तो उनकी पत्नी मंजू देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। उनके शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। घर की अलमारियां भी खुली हुई पड़ी थीं। बिट्टू दूसरे कमरे में बंद थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मंजू देवी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। जो भी जेवरात और नकदी मिली वह लूट ले गए। फ्लैट की दूसरी चाबी मंजू देवी के पास रहती थी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाबी लेकर ताला लगाया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौैके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को आते जाते किसी ने नहीं देखा है। बदमाशों के सुराग के लिए कालोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा