झारखंड की इस सीट के लिए RJD और कांग्रेस में 'सिरफुटव्वल'....
रांची। झारखंड में महागठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का पेंच अब भी फंसा हुआ है। राजद और कांग्रेस दोनों में कोई भी चतरा सीट भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रही है। महागठबंधन में राजद को झारखंड में सिर्फ एक सीट देने पर ही सहमति बनी थी लेकिन अब मामला उलझता दिख रहा है।।
इसी सहमति के तहत लालू यादव की राजद को पलामू सीट दी गई, जहां से राजद ने ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन राजद चतरा सीट लेने पर भी अड़ा हुआ है। अब परिस्थिति यह बन रही है कि इस सीट पर 2019 की तरह राजद भी अपना प्रत्याशी उतारेगा और कांग्रेस भी यहां से चुनाव लड़ेगी।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चतरा सीट को लेकर महागठबंधन में राजद व कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन सकी थी।
उस समय दोनों ही दलों ने चतरा संसदीय सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। इसका असर यह हुआ कि महागठबंधन का वोट इन दोनों दलों में बंट गया। इसका फायदा भाजपा को मिल गया।
अनिर्णय की बनी है स्थिति
चतरा सीट पर सहमति नहीं बनने से महागठबंधन में अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। झारखंड राजद के नेता भी पशोपेश में हैं कि पता नहीं आलाकमान का फैसला क्या होगा। इसका असर यह है कि क्षेत्र में पार्टी का प्रचार-प्रसार भी नहीं के बराबर है। भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे