सीता सोरेन इस दिन करेंगी रामगढ़ का दौरा....
रामगढ़(दुमका)। जामा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सह वर्तमान में भाजपा के दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन पांच या छह अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती है।
सीता सोरेन भाजपा में योगदान करने एवं भाजपा द्वारा दुमका लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार आज तीन अप्रैल को दुमका आ रही है। सीता सोरेन के दुमका आगमन को लेकर मंगलवार को रांची में भाजपा की एक बैठक भी की गई है। जिसमें सीता सोरेन के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
जामा और रामगढ़ प्रखंड पर है अच्छी पकड़
सीता सोरेन का दुमका में भव्य स्वागत किया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की पांच या छह अप्रैल को सीता सोरेन रामगढ़ प्रखंड का दौरा कर सकती है। जामा विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के कारण जामा एवं रामगढ़ प्रखंड में उनकी अच्छी पकड़ है।
जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सीता सोरेन के संपर्क में हैं। सीता सोरेन के दुमका आने के बाद उनसे मिलने के पश्चात यह सभी कार्यकर्ता भी भाजपा में योगदान कर सकते हैं।
दुमका में होगी गोपनीय बैठक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीता सोरेन दुमका आने पर जामा एवं रामगढ़ के कई झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक भी करेगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो कई ऐसे झामुमो समर्थक भी हैं जिनका सीता सोरेन से काफी अच्छा संबंध रहा है।
यह समर्थक अंदर ही अंदर सीता सोरेन के पक्ष में काम करने का आश्वासन दे रहे हैं। इधर कई भाजपा कार्यकर्ता भी ऐसे हैं जो सुनील सोरेन के टिकट कटने से अंदर ही अंदर काफी दुखी है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक वे लोग सीता सोरेन से मुलाकात नहीं करेंगे तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे जोरदार स्वागत
हालांकि सीता सोरेन के रामगढ़ प्रखंड आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें कई जगह पर स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ता कड़बिंधा, महुबना, मयूरनाथ एवं रामगढ़ बाजार में सीता सोरेन का भव्य स्वागत करेंगे। सीता सोरेन का रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की भी तैयारी की जा रही है।
हालांकि जिला से निर्देश मिलने के बाद ही इस पर मोहर लगेगी। हालांकि कई आदिवासी गांव में सीता सोरेन के झामुमो छोड़ने पर आदिवासियों के बीच आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी आज भी शिबू सोरेन के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा पर ही विश्वास करते हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में