कुछ खास आने वाला है! इमरान हाशमी की रहस्यमयी 'OG' झलक वायरल
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में नजर आने वाले हैं। पवन कल्याण की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'OG' को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म को लेकर इमरान ने एक खास जानकारी देकर प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
'OG' को लेकर दी अहम जानकारी
इमरान हाशमी ने अपने एक्स अकाउंट पर आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'TheyCallHimOG' को लेकर एक खास जानकारी दी है। इमरान ने 'OG' की एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक हाथ दिखाई दे रहा है, जिस पर सुनहरे रंग की घड़ी दिखाई दे रही है और साथ ही उस हाथ ने आवरग्लास पकड़ा हुआ है। इस खास तस्वीर के साथ नीचे फिल्म का नाम लिखा है - 'They Call Him OG' इस रहस्यमयी तस्वीर के साथ इमरान ने लिखा कि आज 2 सितंबर शाम ठीक 4:05pm पर फिल्म 'ओजी' के बारे में कुछ खास सामने आएगा।
फिल्म 'OG' के बारे में
फिल्म 'They Call Him OG' में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आ सकत हैं। फिल्म में पवन, इमरान और प्रियंका के अलावा अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, हरीश
उथमन, प्रकाश राज, शाम जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत थमन दे तैयार किया है। यह फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज हो सकती है।
फैंस के कमेंट्स
इमरान हाशमी की आगमी फिल्म 'OG' की इस खास पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, 'एक सिंगल मैं पोस्टर इमरान हाशमी का तो हम सब डिजर्व करते हैं', एक फैन ने लिखा, 'वह ओजी है', एक और फैन ने लिखा, 'इमरान भाई इंतजार कर रहे हैं', एक और फैन ने लिखा, 'पावर स्टार पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म, जिसे वे ओजी कहते हैं, निश्चित रूप से ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है।'
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
बिहार में बाढ़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ हिंदू महिला का अंतिम संस्कार
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा