जेलों में व्रत रखने वाले कैदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री
लखनऊ । यूपी की जेलों में शारदेय नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले कैदियों के लिए विशेष फलाहार और खाद्य सामग्री की व्यवस्था है। यूपी के सीएम योगी ने इसके लिए निर्देश दिया था। अब प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों के लिए 9 दिनों के व्रत के दौरान विशेष व्यवस्था है। संभवत: प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। इस बार शारदेय नवरात्र में यूपी सरकार ने जेल में बंद कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। जेल में बंद कैदी अपने धार्मिक रीतियों का पालन करते हुए नवरात्र में व्रत रखते हैं। इसलिए सरकार पूरे 9 दिन व्रत रखने वाले कैदियों के लिए उनके व्रत को देखते हुए जलपान, फलाहार और भोजन की व्यवस्था करेगी। सीएम ने इसके लिए निर्देश दिए थे। उसके बाद जेल मंत्री ने इस संबंध में डीजीपी जेल प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए। इसके अनुपालन के लिए हर जेल को उपयुक्त और पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। बंदियों की संख्या और खाद्य सामग्री की क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी के जेलों में रोजा से पहले भी होता रहा है। ये पहली बार है जब जेल में नवरात्र के लिए व्रत के भोजन और फलाहार की व्यवस्था की है। जेल मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूपी ऐसा करने वाला संभवतः देश का पहला राज्य है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या