बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा
दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस बार त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित करने जा रहा है. ट्रेनों के संचालन हेतु रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. ट्रेनों का शेड्यूल क्या होगा? इसको लेकर मंथन किया जा रहा है. कुल मिलाकर इस त्योहारी सीजन में घर जाने वालों को राहत मिलेगी.
पहले ये योजना थी कि 60 ट्रेनें चलाई जाएंगी. बोगियों की उपलब्धता के अनुसार इसमें बदलाव किया गया है. वर्तमान में रेलवे बोर्ड बिहार, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के लिए 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन कर रहा है. जो लखनऊ होकर आ और जा रही हैं. ये सभी ट्रेनें उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की है. इसके बावजूद दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ है.
ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी यात्रियों को नहीं
लखनऊ में यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से बिहार और कोलकाता जाने वाले लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है. यही हाल उन ट्रेनों का भी है जो दिल्ली और मुंबई की तरफ से लखनऊ और गोरखपुर आ रही हैं. त्योहार स्पेशल समेत उन ट्रेनों में भी नो रूम (ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा) दिख रहा है, जो ट्रेनें नियमित रूप से चल रही हैं. इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है.
सर्कुलर ट्रेनें चलाने का भी फैसला
यही सब देखते हुए लखनऊ रेल मंडल ने यात्रियों की सहूलियत के लिए 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है. एक हफ्ते में रेलवे बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिल सकती है. त्योहार स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेलवे प्रशासन ने सर्कुलर ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है. ये ट्रेनें छोटी दूरी के स्टेशनों के बीच चलेंगी.
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट